असली खतरे को भांप चुका है पाकिस्तान : पेट्रॉयस

वाशिंगटन, 13 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान अब बखूबी समझ चुका है कि उसे सबसे ज्यादा खतरा अपने ही देश के आतंकवादियों से है इसलिए उसने अपने सैनिकों की तैनाती भारतीय सरहद की जगह पश्चिम में शुरु कर दी है।

अमेरिका की केंद्रीय कमान के कमांडर जनरल डेविड पेट्रॉयस ने शुक्रवार को कहा, "मेरा मानना है कि पाकिस्तानियों में इस बात को लेकर कोई शक नहीं कि उसे इस समय सबसे स्पष्ट खतरा आतंकवादियों से है।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कबायली और पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में पाक सेना ने स्वात, निचले दीर, बुनेर और कुछ अन्य जिलों में कड़र कार्रवाई की है।

'सेंटर ऑफ ए न्यू अमेरिकन सेक्योरिटी' में दिए संबोधन के दौरान पेट्रॉयस ने कहा, "पाकिस्तान ने घोषणा के मुताबिक ही अपने सैनिकों को भारतीय सीमा की जगह पश्चिमोत्तर प्रांत में तैनात किया है। ये पाकिस्तान के कदमों में से है।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से ये कदम उठाए गए हैं क्योंकि उन्होंने तालिबान के खतरे का आकलन किया है और सभी का कहना रहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए खतरनाक हैं।

पेट्रॉयस ने आगाह किया कि आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सैन्य अभियान व्यापक और इससे भी कहीं बड़े पैमाने पर चलाने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+