राहुल के जन्मदिन पर देशव्यापी प्रदर्शन की अपील
लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं से अपील की कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून को कांग्रेस की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करें।
मायावती ने यह घोषणा अपने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जिला समन्वयकों और अन्य नेताओं के साथ बैठक के दौरान की।
बसपा के एक सूत्र ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि मायावती ने बैठक में राहुल गांधी के दलितों की हमदर्दी जुटाने के लिए उनके घर रात गुजारकर भोजन करने को नाटक करार दिया।
मायावती ने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और प्रदेश की राजधानियों में 19 जून को प्रदर्शन करने आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications