दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत के आसार जल्द नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए दिल्लीवासियों को शनिवार को तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई देते।
सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार को मोटे तौर पर आसमान साफ रहेगा। और बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र का मौसम शुष्क बना रहेगा।"
शुक्रवान को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी तापमान ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आद्र्रता का स्तर 56 प्रतिशत दर्ज किया गया।
राजधानी में सप्ताह के आरंभ में 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी जिसकी वजह से दिन का तापमान घटकर 33.4 डिग्री सेल्सियस हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications