संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ज्यादा जिम्मेदार हो : भारत (लीड-1)

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सचिव हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा, "भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ज्यादा जिम्मेदार और प्रभावी बनाने की जरूरत के प्रति पूरी तरह सचेत है।" पुरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पुरी ने कहा, "संस्था का पुनर्गठन लंबे अर्से से लंबित है और इसलिए यह अनिवार्य हो गया है।" उन्होंने कहा कि विश्व व्यवस्था में वर्ष 1945 के बाद से बहुत बदलाव आ चुका है, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का गठन हुआ था।

सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक पूर्ण बैठक के दौरान न्यायसंगत प्रतिनिधित्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "कोई भी इतना सक्षम नहीं कि इतिहास की गति रोक सके।"

उन्होंने कहा कि कुछ लोग टालमटोल कर या रोड़े अटकाने का प्रयास कर इस वास्तविक बदलाव का विरोध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस अवश्यंभावी बदलाव में विलंब करने में आंशिक तौर पर कामयाब भी हो सकते हैं। जिसकी वजह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अपनी विश्वसनीयता और प्रभाव कुछ हद तक और गंवाना पड़ सकता है।

पुरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सही मायने में समसामयिक विश्व की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए, जो सिर्फ नए स्थायी सदस्यों से ही संभव है। इस प्रकार वह अपनी विश्वसनीयता, वैधता और प्रतिनिधित्व बढ़ा सकता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि परिषद में छह नए स्थायी सदस्यों में से दो-दो सदस्य एशिया और अफ्रीका से जबकि एक-एक सदस्य लातिन अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोपी और अन्य समूह (डब्ल्यूईओजी) से होने चाहिए। चार अतिरिक्त अस्थायी सीटें अफ्रीका, एशिया, पूर्वी यूरोप और लातिन अमेरिका में बांट दी जानी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+