बिहार में 5 अपराधी गिरफ्तार, एके-47 राइफल बरामद
सिवान के पुलिस अधीक्षक डा़ अमित कुमार जैन ने बताया कि गिरफ्तार लोग आज एक सुमो वाहन से गोपालगंज की तरफ से सिवान में प्रवेश कर रहे थे कि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।
उन्होंने बताया गिरफ्तार लोगों में कुख्यात सच्चिदानंद पांडेय भी शामिल है जो बिहार तथा उत्तर प्रदेश के करीब दो दर्जन संगीन मामलों का आरोपी है। उन्होंने बताया कि सच्चिदानंद बिहार तथा उत्तर प्रदेश के इनामी अपराधी सतीश पांडेय का दाहिना हाथ है।
जैन के अनुसार इनके पास से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल, एक सुमो कार समेत बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications