मिड-डे मील में मिला सांप, 53 बीमार

खबरों के मुताबिक समन्वित बाल विकास योजना के एक केंद्र में बच्चे खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। घटना के बाद रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना जिले के रामपुरहट में शुक्रवार को हुई।

अस्पताल रामपुरहट के उप अधीक्षक-प्रभागीय ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि जांच के दौरान कोई विषाक्त भोजन के सबूत फिलहाल नहीं मिले हैं। हालांकि कटोरा में एक सांप वहां पर मिला था। दरअसल मरे सांप को देखकर खौफ के साए में आठ वयस्क और 43 बच्चे सदमे में उल्टी करने लगे।

उप संभागीय अधिकारी ए.सेनगुप्ता ने बताया कि हो सकता टिन शेड से छोटा सांप खाना पकाने के बर्तन में गिर गया हो। उन्होंने बताया कि हमने जांच रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेज दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+