पिता की भूल ने ली 9 महीने के बच्चे की जान
मेक्सिको सिटी, 13 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको में एक व्यक्ति अपने नौ महीने के बच्चें को भूलवश कार में छोड़कर चला गया जिससे इस बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह घटना सैलटिलो शहर में गुरुवार को घटित हुई। यह व्यक्ति अपने बच्चे को कार में बंद कर काम मशगूल हो गया। शाम के समय उसे अपने बच्चे का खयाल आया और केयर सेंटर पहुंच गया।
केयर सेंटर में उसे बताया गया कि उसने सुबह में अपने बच्चे को यहां नहीं छोड़ा था। इसके बाद उसे याद आया और अपनी कार की ओर दौड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications