फ्रांसीसी विमान हादसे के पीड़ित परिवारों को मिल सकते हैं 75 करोड़ डॉलर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इन यात्रियों की बीमा कंपनियां निकट भविष्य में कम से कम 33 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव दे सकती है। परंतु इस मामले में न्यायालय हस्तक्षेप करता है तो यह राशि 75 करोड़ डॉलर से अधिक हो सकती है। हालांकि ऐसा होने में कई वर्षो का समय भी लग सकता है।
उधर, विमानन कंपनी एयर फ्रांस भी बीमा कंपनी से करोड़ों डॉलर की राशि वसूल सकती है। हालांकि जांच के बाद ही बीमा कंपनी नुकसान की भरपाई करेगी।
गौरतलब है कि एयर फ्रांस का एक विमान विगत एक जून को रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications