यशवंत सिन्हा का इस्तीफा मंजूर (लीड-1)
सिन्हा ने रांची में इस मुद्दे पर मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं करना चाहता।" लेकिन झारखंड में पार्टी सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राजनाथ सिंह को फैक्स कर दिया था।
इधर नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "राजनाथ सिंह ने यशवंत सिन्हा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।"
सिन्हा लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी का पुनर्गठन चाहते हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार पांच पृष्ठों के अपने त्याग पत्र में सिन्हा ने कहा है कि चुनाव में हार की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
सूत्रों के अनुसार उन्होंने यह भी कहा है कि वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दोबारा लोकसभा में विपक्ष का नेता नहीं बनना चाहिए।
सिन्हा इससे पहले जिन्ना मसले पर भी आडवाणी पर हमला कर चुके हैं।
हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सिन्हा झारखंड के हजारीबाग सीट से विजयी घोषित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications