राष्ट्रपति चुनाव में अहमदीनेजाद को भारी बढ़त
तेहरान, 13 जून (आईएएनएस)। महमूद अहमदीनेजाद एक बार फिर ईरान के राष्ट्रपति बनने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने जारी मतगणना में शनिवार सुबह तक भारी बढ़त बना ली थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कुल 65 मतों की गणना हो चुकी है और इनमें अमहदीनेजाद को 68 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी मीर-हुसैन मौसवी को महज 31 प्रतिशत मत ही मिल पाए हैं।
मौसवी ने दावा किया है कि उन्हें इस चुनाव में जीत हासिल होती लेकिन सरकार ने धांधली करवाया है। उधर, अमहदीनेजाद के समर्थक अभी से जश्न में डूब गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications