अहमदीनेजाद की जीत दुनिया के लिए खतरा : इजरायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शैलोम ने इजरायली रेडियो को बताया, "अमेरिका और मुक्त दुनिया को तेहरान की परमाणु आकांक्षाओं से संबंधित नीति का हर हाल में पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए।"
शैलोम ने कहा, "अहमदीनेजाद की जीत उन लोगों के गाल पर तमाचा है जो अब तक यह सोचते रहे हैं कि ईरान मुक्त दुनिया के साथ सच्ची बातचीत करेगा।"
शैलोम ने कहा कि ईरान के चुनाव से दुनिया को एक स्पष्ट संदेश मिलता है कि उसकी वर्तमान नीति को व्यापक समर्थन प्राप्त है और उसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
विदेश उप मंत्री डैनी एयालोन ने कहा कि अहमदीनेजाद की दोबारा जीत ईरान द्वारा पैदा किए गए खतरे की गंभीरता को प्रदर्शित करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications