मुंबई हमले की जांच में नीयत पर शक न करें : पाकिस्तान
गृह मंत्री रहमान मलिक ने भारतीय उच्चायुक्त शरद सभरवाल के साथ शनिवार को बातचीत के दौरान कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की शुरुआत क्षेत्रीय शांति के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत को मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की पाकिस्तानी नीयत पर शक नहीं करना चाहिए।
मलिक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अगले सप्ताह पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच रूस के शहर येकैटरिंगबर्ग में एक बहुप्रतीक्षित मुलाकात होने वाली है। दोनों नेता वहां संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
मुंबई हमले के बाद सिंह और जरदारी के बीच यह पहली मुलाकात होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications