सूरत में बलात्कार के आरोपियों की भीड़ ने की पिटाई
शुक्रवार को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में इन आरोपियों को आज मेडिकल जांच के लिए सूरत के सिविल अस्पताल में लाया गया था। खबर मिलते ही भीड़ और अस्पताल के मरीजों ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को शाहिद सैयद, तारिक कुतुबुद्दीन सैयद और अबु बकर शेख ने कथित तौर पर एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ चलती कार में बलात्कार किया था। उन्होंने इसकी वीडियो फिल्म भी बनाई भी थी।
पुलिस ने शहर भर में साम्प्रदायिक संघर्ष को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications