पाकिस्तान में सार्वजनिक क्षेत्र के लिए 646 अरब रुपये आवंटित
इसमें से 421 अरब रुपये केंद्र सरकार की परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा और 200 अरब रुपये प्रांतीय सरकारों द्वारा अपने वार्षिक विकास कार्यो के जरिए खर्च किया जाएगा। यहीं पर भूकंप पीड़ितों के पुनर्वास के लिए 25 अरब रुपयों का अलग से आवंटन किया गया है।
बजट के कागजात नेशनल असेंबली में शनिवार को सदन पटल पर रखे गए।
समाचार एजेंसी एपीपी ने कहा है कि देश में विद्युत संकट से उबरने के लिए छोटी और बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं तथा बांधों का विकास किया जाएगा। इस मद में सरकार ने जल व विद्युत क्षेत्र के लिए लगभग 67.59 अरब रुपयों का आवंटन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications