उत्तर कोरिया और परमाणु हथियार विकसित करेगा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के हवाले से खबर दी है कि अमेरिका और अन्य देशों द्वारा यदि कोरिया को अलग-थलग करने की कोशिश की गई या उसके खिलाफ कोई नाकेबंदी की गई तो वह उसका सेना के स्तर पर जवाब देगा।
खबर में कहा गया है कि हथियारों के लिए यूरेनियम के संवर्धन का काम प्रगति पर है।
उधर दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा परिषद द्वारा शुक्रवार को प्योंगयांग के खिलाफ पारित प्रस्ताव का स्वागत किया है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि इस प्रस्ताव ने उत्तर कोरिया की परमाणु गतिविधियों पर रोक लगाने और जन संहार के हथियारों के विस्तार को नियंत्रित करने के सुरक्षा परिषद के सामूहिक व निर्णायक इच्छाशक्ति को प्रदर्शित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications