गुजरात में सड़क दुर्घटना में 12 श्रमिकों की मौत
मिली सूचना के मुताबिक दीव के पास उना से सीमेंट लेकर कच्छ इलाके में स्थित कांडला बंदरगाह के लिए जा रहे इस ट्रक पर 18 मजदूर सवार थे। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया। 12 श्रमिक सीमेंट की बोरियों के नीचे दब गए। मृतकों में सात बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी कच्छ के रापड़ के रहने वाले हैं।
ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घायल श्रमिकों को अमरेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications