केंद्रीय परियोजनाओं के लिए शीघ्र कोष मुहैया कराए केंद्र : पूर्वोत्तर राज्य

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ नई दिल्ली में गुरुवार को हुई बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेने बाद त्रिपुरा के वित्त मंत्री बादल चौधरी ने शनिवार को यहां कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के मंत्रियों ने केंद्रीय परियोजनाओं के लिए शीघ्र कोष मुहैया कराने की मांग की है।

चौधरी ने कहा, "पूर्वोत्तर राज्यों के वित्त मंत्रियों ने केंद्र से अपील की है कि केंद्रीय परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए शीघ्र कोष मुहैया कराया जाए जिससे अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिले और राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को गति मिले।"

चौधरी ने कहा कि उत्तरपूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर ) के तहत दक्षिणी असम में लुमडिग से बदरपुर तक रेल पटरियों के अमान परिवर्तन का काम 1996 में शुरू किया गया था लेकिन अब तक इसमें कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि असम से अगरतला तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) को चार लेन का बनाने के लिए चार साल पहले काम शुरू किया गया था लेकिन अभी भी इसकी चाल सुस्त है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के मंत्रियों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में निजी-सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) अथवा बीओटी (बिल्ट आपरेट ट्रांसफर) आधार वाली परियोजनाएं नहीं शुरू की जाए।

चौधरी ने कहा कि इन पिछड़े क्षेत्रों में अगर पीपीपी और बीओटी जैसी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी तो लोगों को काफी दिक्कतें होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+