बेगलुरू में स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध मरीज
बेंगलुरू, 13 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के 37 वर्षीय नागरिक में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उसे यहां शनिवार को अस्पताल में अलग रखा गया है।
इस अमेरिकी नागरिक को राजीव गांधी चेस्ट रोग संस्थान (आरजीआईसीडी) में भर्ती किया गया है। यहां चार संदिग्ध मरीज शुक्रवार से भर्ती हैं जो सभी भारतीय नागरिक हैं।
आरजीआईसीडी के निदेशक शशिधर बुग्गी ने आईएएनएस को बताया, "हम चारों मरीजों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हम अमेरिकी नागरिक के रक्त नमूनों को भी जांच के लिए भेज रहे हैं। पांचों मरीजों की हालत में सुधार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications