यशवंत सिन्हा ने भाजपा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
पार्टी सूत्रों के अनुसार सिन्हा लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार को देखते हुए संगठन का पुनर्गठन चाहते हैं।
सिन्हा शनिवार को रामगढ़ जिले में राजरप्पा में स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की।
सिन्हा ने हालांकि त्यागपत्र के मुद्दे पर मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। उन्होंने इतना ही कहा, "मैं इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता।"
सिन्हा इससे पहले जिन्ना मसले पर पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर हमला कर चुके हैं।
हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सिन्हा झारखंड के हजारीबाग सीट से विजयी घोषित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications