चेन्नई में स्वाइन फ्लू के 5 संदिग्ध मरीज
चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। अमेरिका से शनिवार सुबह चेन्नई पहुंचे एक दंपति ओर उनके तीन बच्चों में महामारी घोषित हो चुकी बीमारी स्वाइन फ्लू के लक्षण पाने जाने के बाद उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अलग रखा गया है। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी है।
उन लोगों में रोग के लक्षण दिखने के बाद इन्हें चेन्नई के संचारी रोग अस्पताल ले जाया गया और उनकी जांच की गई। एक अधिकारी ने बताया, "एक बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण देखे गये।"
इस परिवार को अस्पताल में ही रहने की सलाह दी गई जिससे उन्होंने इंकार कर दिया। उन्हें शहर एक प्रमुख अस्पताल में अलग-थलग रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications