कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया थरूर का भव्य स्वागत
संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव रह चुके थरूर इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर तिरूवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से चुनकर संसद पहुंचे हैं।
थरूर ने संवादाताओं से कहा, "मैं यहां अपने मतदताओं का आभार प्रकट करने आया हूं और उन्हें भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ काम करूंगा।"
गौरतलब है कि थरूर पिछले 20 साल में तिरूवनंतपुरम लोकसभा सीट से विजयी होने वाले पहले कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications