पाक लड़ाकू विमानों ने बैतुल्लाह महसूद के गढ़ पर बम बरसाए
स्थानीय मीडिया के अनुसार चार लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी वजीरिस्तान के मकीन के हिस्सों और अन्य इलाकों पर बम बरसाए और कई आतंकवादी ठिकाने नष्ट कर दिए। यह इलाका तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)के सरगना महसूद का गढ़ समझा जाता है।
तालिबान के खिलाफ अभियान अब तक पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के स्वात, बुनेर और मलकंद जिले के निचले दीर तक ही सीमित थे। लेकिन अब वे संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए)में दक्षिण-पूर्व बन्नू जिले और दक्षिणी वजीरिस्तान में भी फैल गए हैं।
अब तक सैन्य कार्रवाइयों में 1400 तालिबान लड़ाके मारे जा चुके हैं लेकिन युद्ध क्षेत्र में मीडिया का प्रवेश वर्जित होने की वजह से इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा युद्ध क्षेत्र की तस्वीरें और वीडियो उपलब्ध कराने का वादा सेना ने भी पूरा नहीं किया है। थल सेना और वायुसेना प्रमुखों के मिंगोरा दौरे की तस्वीरें जारी हुई हैं।
इस अभियान में अब तक सेना के 115 जवान मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications