अहमदीनेजाद का दोबारा राष्ट्रपति चुना जाना तय (लीड-1)

शनिवार को ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने खबर दी है कि गृहमंत्रालय की ओर से जारी प्रथम नतीजों में कहा गया है कि अब तक 78 प्रतिशत मतों की गणना हो चुकी है जिनमें से 65.24 प्रतिशत वोट अहमदीनेजाद को मिले हैं।

अहमदीनेजाद के मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मीर हुसैन मुसावी को महज 31 प्रतिशत मत ही मिले हैं। इसके साथ ही कट्टरपंथी नेता अहमदीनेजाद को दोबारा चार साल के कार्यकाल के लिए सत्ता में आना तय हो गया है।

राष्ट्रपति पद पाने की होड़ में शामिल दो अन्य नेताओं पूर्व ईरानियन रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर(आईआरजीसी) के कमांडर मोहसिन रेजाई और दो बार संसद के अध्यक्ष रह चुके मेहदी करूबी को क्रमश: 1.66 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत मत ही मिल सके हैं।

इसबीच निर्वाचन आयोग द्वारा नतीजों की घोषणा किए जाने से पहले ही जल्दबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में मुसावी ने कहा कि वह नतीजों को स्वीकार नहीं करेंगे।

उन्होंने मतपत्रों की कमी और प्रचार कार्यालयों पर हमलों समेत चुनाव में अनियमितताओं की शिकायतें कीं। हालांकि अहमदीनेजाद के प्रचार प्रबंधक मुजतबा समारा हाशमी ने मुसावी की टिप्पणी को खारिज कर दिया है।

फार्स समाचार एजेंसी ने मुजतबा के हवाले से कहा है, "अब तक जितने मतों की गिनती हुई हैं उनमें दोनों प्रतिद्वंद्वियों को मिले मतों का अंतर इतना ज्यादा है कि इस जीत पर सवाल उठाने को जनता मखौल समझेगी।"

गार्जियन कौंसिल की प्रवक्ता अब्बास अली कादखोदाइ ने कहा है कि चुनाव में 82 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदाताओं की अप्रत्याशित संख्या ने प्रशासन को मतपत्र दोबारा छापने और मतदान का समय दो बार बढ़ाने का फैसला करना पड़ा। मतदान शाम छह बजे समाप्त होना था लेकिन वह रात 10 बजे तक चला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+