उड़ीसा में नक्सलियों ने पटरी उड़ायी
भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार तड़के नक्सलियों ने एक पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक (रेलवे) आर.के. बल ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने राउरकेला से करीब 30 किलोमीटर दूर चांदीपोश रेलवे स्टेशन के समीप यह विस्फोट किया।
विस्फोट वहां से एक मालगाड़ी के गुजरने के लिए चंद मिनट बाद हुआ। बल ने बताया कि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ।
अधिकारी ने बताया कि पटरी की मरम्मत कर दी गई और तीन घंटे के भीतर ही रेल यातायात सुचारु हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications