श्याम रजक ने राजद के सभी पदों से इस्तीफा दिया
श्याम रजक ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से कोई शिकायत नहीं है लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार उन्हें उनकी जाति को आधार बनाकर अपमानित कर रहे थे।
उन्होंने राजद पर अपनी नीतियों से भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी का गठन समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति के भले के लिए किया गया था लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने इस दल को अपनी जागीर बना लिया है। ऐसे में इस दल को बचाना मुश्किल है। उन्होंने भविष्य की अपनी किसी भी योजना का खुलासा नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के काफी नजदीकी समझे जाने वाले श्याम रजक फुलवारी विधान सभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने जमुई लोकसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications