यूपी में 3 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

जिले के पुलिस अधीक्षक आरके चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया, "एसओजी को सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से लाई मादक पदार्थों की बड़ी खेप हरियाणा पहुंचाने जा रहे हैं। गुरुवार देर रात कोतवाली इलाके में घेराबंदी करके तीन तस्करों को एक क्विं टल चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है।"
बिहार से हरियाणा पहुंचाने जा रहे थे ड्रग्स
गिरफ्तार अभियुक्तों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि चरस की यह खेप वे बिहार से हरियाणा पहुंचाने जा रहे थे। अभियुक्तों के मुताबिक उनका गिरोह नेपाल से मादक पदार्थ लाकर बिहार में उनकी पैकिंग करता है। इसके बाद हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसका धंधा चलाने वालों को अलग-अलग खेप में नशीले पदार्थ पहुंचाए जाते हैं।
चतुर्वेदी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुल्तानपुर के ही रहने वाले हैं और वे पिछले दो वर्षो से इस धंधे में लिप्त हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार मादक पदार्थो की खेप बिहार से हरियाणा पहुंचाई। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को इस गिरोह के नेपाल, बिहार और हरियाणा सहित देश के दूसरे हिस्सों में संबंधों की जानकारी मिली है जिस पर खोज-बीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications