मस्जिद, स्कूल में धमाकों से दहला लाहौर

पहला आत्मघाती बम धमाका पूर्वी पाकिस्तान के लाहौर में जामिया नाइमा मस्जिद में किया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मस्जिद की दीवारें ढह गईं। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां करीब 10 लोग घायल हुए।
जुमे की नमाज़ के तुरंत बाद धमाका
ठीक पांच मिनट बाद नौशेरा के एक स्कूल में स्थित एक मस्जिद के आपूर्ति डिपो को निशान बनाकर विस्फोट किया गया। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और 90 से ज्यादा घायल हो गए। लाहौर में धमाका उस समय हुआ जब लोग जुमे की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
पिछले दो सप्ताह में आतंकवादियों ने दूसरी बार जुमे के नमाज़ पढ़ने आये नमाजियों को निशाना बनाया गया। पिछले शुक्रवार को पेशावर की एक मजिस्जद में नमाज़ के ठीक बाद आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें करीब एक दर्जन लोग मारे गये थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications