पाकिस्तान में दो धमाके, कई हताहत

दोनों धमाके शुक्रवार की नमाज़ के समय हुए.
लाहौर में धमाका एक मदरसे में हुआ. जामिया नईमिया के मुफ़्ती सरफ़राज़ नईमी भी धमाके में गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
दूसरा धमाका पाकिस्तान के सूबा सरहद के नौशेरा शहर में हुआ.
रिपोर्टों के मुताबिक़ धमाका एक हथियार डिपो के निकट एक मस्जिद में हुआ.
अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमाकों में कितने लोग मारे गए हैं. लेकिन दोनों धमाकों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.


Click it and Unblock the Notifications