लापता वैज्ञानिक का कोई सुराग नहीं

Karnataka Map
बेंगलुरु। कर्नाटक के काएगा परमाणु उर्जा केन्द्र के 48 वर्षीय परमाणु वैज्ञानिक लोकनाथन महालिंगम 8 जून को सुबह घर से टहलने निकले, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज करा दी है, लेकिन तमाम आला पुलिस अधिकारी हलकान हैं। यही नहीं देश की खुफिया एजेंसी आईबी और सीआईएसएफ भी वैज्ञानिक की खोज में जुट गई हैं।

परिजनों के मुताबिक महालिंगम 8 जून की सुबह घर से टहलने निकले थे और उसके बाद से वापस नहीं लौटे। लापता वैज्ञानिक का अपहरण हुआ है या वो फरार हो गये हैं। पुलिस इसलिए और भी ज्‍यादा चिंता में है, क्‍योंकि उनके पास परमाणु उर्जा से संबंधित तमाम महत्त्वपूर्ण और गुप्त जानकारियां हैं।

अपहरण, फरार होने की आशंका

महालिंगम वे काएगा परमाणु उर्जा केन्द्र में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। कई महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं पर वो काम कर रहे थे, लेकिन केंद्र के अधिकारियों ने महालिंगम के पास विशेष जानकारियां होने से इंकार किया है। वैज्ञानिक के परिवार ने उनके अपहरण की आशंका व्‍यक्‍त की है। हालांकि पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद भी इसका कारण हो सकता है।

जंगल में होगी तलाश

वैज्ञानिक की तलाश में सीआईएसएफ और कर्नाटक पुलिस के साथ आईबी भी जुट गई है। काएगा परमाणु केंद्र घने जंगलों के बीच स्थित है, इसलिए पुलिस ने यह भी आशंका जतायी है कि मॉर्निंग वॉक के समय वो किसी तेंदुए का शिकार हो गये होंगे।

करवार के पुलिस अधीक्षक रमण गुप्‍ता का कहना है कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला किया हो। उन्‍होंने बताया कि महालिंगम का पता लगाने के लिए चार टीमें बनायी गई हैं। काएगा से अनुमति मिलने के बाद जंगल में भी उनकी तलाश शुरू कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+