'पाकिस्तान में ही हैं ओसामा बिन लादेन'

'पाकिस्तान में ही हैं ओसामा बिन लादेन'

उन्होंने कहा कि लादेन को खोज निकालना अब भी अमरीका की प्राथमिकताओं में ऊपर है. उन्होंने कहा कि लादेन का पता लगाने की संभावनाएँ पहले से बेहतर हुई हैं.

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में हमारे पास ऐसे कई लोग हैं जो हमारी मदद कर रहे हैं."

इस बीच पाकिस्तान की सेना का देश के उत्तर-पश्चिम इलाक़े में चरमपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी है.

स्वात घाटी में चल रहे अभियान में पिछले हफ़्तों में सेना को तालेबान चरमपंथियों को उनके मज़बूत पकड़ वाले इलाक़ों से खदेड़ने में काफ़ी सफलता मिली है.

पनेटा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान सेना का तालेबान चरमपंथियों के ख़िलाफ़ जारी अभियान जब बंद होगा तो वह लादेन का पता लगाने का बेहतर अवसर होगा.

योजना

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अल क़ायदा का बचा हुआ नेटवर्क अब भी अमरीका के लिए गंभीर ख़तरा है और यह संगठन अपने छिपने के स्थान से अब भी हमले की योजना बना रहा है.

हाल के दिनों में पाकिस्तान की सेना ने वज़ीरिस्तान से सटे क़बायली इलाक़े में चरमपंथियों को निशाना बनाया है.

अमरीकी अधिकारी वज़ीरिस्तान को सबसे ख़तरनाक जगह मानते हैं. वहीं कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह इलाक़ा ओसामा बिन लादेन जैसे लोगों की शरणस्थली है.

बीबीसी के इस्लामाबाद संवाददाता मोहम्मद इलियास कहते हैं कि अमरीका और अफ़ग़ानिस्तान लंबे समय से यह मानते रहे हैं कि अल क़ायदा और तालेबान का पूरा नेतृत्व पाकिस्तान के किसी क़बायली इलाक़े में ही छिपा हुआ है.

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भी यह कहा था कि प्रमुख चरमंपथी नेता पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान के सीमाई इलाक़े में ही कहीं छिपे हो सकते हैं.

लेकिन पाकिस्तान हमेशा इस तरह की आरोपों से इनकार करता रहा है. उसका कहना है कि उसके पास इसकी कोई विशेष जानकारी नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+