ऑस्‍ट्रेलिया में एक और नस्‍लीय हमला

Indian students protest in Oz
मेलबर्न। ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारतीयों पर हो रहे नस्‍लवादी हमलों पर लगाम के भले ही कितने दावे क्‍यों न कर रहे हों, लेकिन हमले थम नहीं रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के एडिलेड शहर में गुरुवार शाम एक और भारतीय नस्‍लीय हमले का शिकार हो गया।

एडिलेड शहर की यह घटना का यह मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया। खबर है कि गुरुवार शाम 22 वर्षीय भारतीय को कुछ ऑस्‍ट्रेलियाई युवकों ने पहले अपमानजनक शब्‍द कहे और उसके बाद उसे पीट दिया।

नाक की हड्डी तोड़ी

भारतीय युवक को इस कदर पीटा गया कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई। यह घटना एडिलेड के भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित रंडल मॉल में हुई। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पिछले एक महीने में ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीयों पर हुए हमलों की यह 12 वहीं घटना है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए ऑस्‍ट्रेलियाई सरकार से कार्रवाई करने का आग्रह भी किया। यही नहीं ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड ने दो दिन पहले ही हमलों को रोकने का आश्‍वासन दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+