अमेरिका ने नेपाल में पहला दूत भेजा
ब्लेक तीन देशों-भारत बांग्लादेश और नेपाल की यात्रा के क्रम में काठमांडू पहुंचे हैं। यहां दो दिन के प्रवास के दौरान वह नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव, प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, विदेश मंत्री सुजाता कोइराला और माओवादी नेता पुष्प कमल दहाल प्रचंड से मुलाकात करेंगे।
ब्लेक अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, सरकारी अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर नई सरकार की स्थापना, शांति प्रक्रिया जारी रहने और आर्थिक विकास के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।
ब्लेक ऐसे समय में नेपाल आए हैं जब 17 दिन पुरानी सरकार सहयोगी दलों के बीच खींचतान की वजह से अपने मंत्रिमंडल का विस्तार तक नहीं कर पा रही है। तीन मंत्रियों को छोड़कर 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल के बाकी सदस्यों के विभाग भी अभी तक तय नहीं किए गए हैं।
इतना ही नहीं सरकार को लगातार माओवादियों के विरोध प्रदर्शनों का भी सामना करना पड़ रहा है जो सेनाप्रमुख से जुड़े विवाद के दौरान राष्ट्रपति की भूमिका पर संसद में बहस कराने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications