उत्तर कोरिया ने परमाुण निरस्त्रीकरण के प्रयासों को नुकसान पहुंचाया : मून
न्यूयार्क, 12 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने परमाणुा महत्वाकांक्षाओं और परमाणु निरस्त्रीकरण के वैश्विक प्रयासों को नुकसान पहुंचाने के लिए उत्तर कोरिया की आलोचना की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मून ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा मई में किया गया परमाणु परीक्षण और उसके बाद बेलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण निरस्त्रीकरण के प्रयासों के विरुद्ध है।
मून ने कहा, "इससे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों में रुकावट आई है। अमेरिका और रूस परमाणु निरस्त्रीकरण शुरु कर चुके हैं।"
अमेरिका और रूस सामरिक हथियार कटौती संधि के स्थान पर नया समझौता करने के लिए नए दौर की वार्ता शुरू कर चुके हैं। सामरिक हथियार कटौती संधि पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका के बीच शीत युद्ध के दौरान की गई थी।
मून ने कहा, "उत्तर कोरिया के सभी प्रयास सिर्फ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के विरुद्ध ही नहीं बल्कि निरस्त्रीकरण के लिए जारी अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के भी खिलाफ हैं।"
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी देश और जापान एवं दक्षिण कोरिया द्वारा तैयार प्रस्ताव पर मतदान कब होगा, यह अभी तक तय नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications