प्रधानमंत्री सोमवार को रूस के लिए रवाना होंगे
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को रूस के लिए रवाना होंगे। दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद सिंह की रूस के लिए यह पहली विदेश यात्रा होगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री सिंह बीआरआईसी के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को अपने तीन दिवसीय यात्रा पर रूसी शहर येकैटरिंगबर्ग के लिए रवाना होंगे। इस सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत और चीन के नेता हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 16 जून को हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के साथ ही आयोजित किया गया है।
विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए तीन प्रमुख प्राथमिकताएं गिनाया है। उन प्राथमिकताओं में शामिल हैं, "पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध, प्रमुख ताकतों के साथ संबंधों में सुधार व आमूलचूल बदलाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीव्र सुधार के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करना।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications