दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बारिश के आसार
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को शुक्रवार को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां लगातार तीसरे दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। यह जानकारी मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दी।
यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती हैं।"
दिल्ली में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश हुई। यहां 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिसकी वजह से दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications