ओबामा ने भारतीय मूल के व्यक्ति को राजदूत नामित किया
व्हाइट हाउस के मुताबिक ओबामा ने 10 नामांकित राजदूतों के बारे में गुरुवार को कहा, "अमेरिकी लोग सौभाग्यशाली होंगे कि ये बहुमुखी पतिभा वाले पुरुष और महिलाएं विदेश में उनका प्रतिनिधित्व करेंगी।"
बेलिज के लिए नामांकित अमेरिकी राजदूत कोलोराडो में रहते हैं।
कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय से मकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद विनय ने व्यवसाय प्रबंधन में स्नात्कोत्तर की डिग्री हासिल की। वह ऑप्टिकल डिस्क की निर्माता और वितरण कंपनी एमएएम-ए इंक. के अध्यक्ष हैं। वह अपने 31 वर्ष के करियर में कई और कंपनियों में अहम पदों पर रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications