ग्रामीणों ने 2 आरोपियों को पीट-पीटकर मार डाला
गया के पुलिस उपाधीक्षक राजवंश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि महमूदाबाद गांव में गया का बेलागंज निवासी टुनटुन मियां अपने एक अन्य दोस्त के साथ पहुंचा तथा वहां के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने लगा तथा समान की लूटपाट करने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने दोनों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि टुनटुन 24 से अधिक संगीन मामलों में आरोपी था और उसकी तलाश पुलिस को कई महीनों से थी। दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है। इस मामले की प्राथमिकी चाकंद थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications