अमेरिका में 'सुलभ' को मिला अक्षय ऊर्जा पुरस्कार
पाठक को यह सम्मान अंतरसरकारी अक्षय ऊर्जा संगठन (आईआरईओ) द्वारा गुरुवार को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी अभिनेता डेरेन मूरे ने दिया।
आईआरईओ प्रतिवर्ष वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रयास करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को पुरस्कृत करता है। पाठक को गैर सरकारी संगठन वर्ग का पुरस्कार प्रदान किया गया है, जबकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र का पुरस्कार 'सेंटर फॉर रिवोल्यूशनरी सोलर फोटोक्न्वर्जन' के साइंटिफिक डाइरेक्टर डा. आर्थर.जे.नॉजिक और डा.डेनियल.जी.नॉशेरा को दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पाठक और सुलभ इंटरनेशनल के विशेषज्ञों ने वैकल्पिक ऊर्जा के उत्पादन के क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक पर आधारित एक प्रौद्योगिकी विकसित की है, जिसके माध्यम से मानव मल का पुनर्चक्रण कर बायोगैस पैदा की जाती है। इस तकनीक से मानव मल के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से निजात मिलती है और बायोगस के रूप में वैकल्पिक ऊर्जा भी प्राप्त होती है।
सुलभ इंटरनेशनल ने 'सुलभ मॉडल' पर आधारित 190 बायोगैस संयंत्र अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में बनवाएं हंै। पाठक को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 'स्टॉकहोम वॉटर प्राइज' के लिए भी चुना गया है। यह पुरस्कार भी उन्हें इसी वर्ष मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications