स्वाइन फ्लू का टीका छह महीनों के भीतर : स्वास्य मंत्रालय

स्वास्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव विनीत चौधरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुणे स्थित भारतीय चिकित्सा शोध परिषद (आईसीएमआर) व राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के वैज्ञानिक इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। फ्लू के वायरस से निपटने के लिए अभी तक कोई भी टीका उपलब्ध नहीं है।

चौधरी ने कहा, "आईसीएमआर व एनआईवी के वैज्ञानिकों ने इनफ्लुएंजा के वायरस के चरित्र का पता लगा लिया है। हम अगले चार से छह महीनों के भीतर इसके लिए टीका विकसित कर लेंगे।"

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक मार्गरेट चान को इनफ्लुएंजा वायरस के बीज वंश के लिए लिखा है।

राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) में विषाणु विज्ञान विभाग के प्रमुख शशि खरे ने आईएएनएस को बताया, "बीज वंश कृत्रिम वायरस होते हैं। उनमें टीके के प्रति सर्वोच्च प्रतिरोधक क्षमता होती है और वे आमतौर पर संक्रमित मामलों में पाए जाते हैं। इसलिए यदि टीका बीज वायरस से तैयार किया जाएगा तो यह अन्य वायरसों पर प्रभावी होगा।"

चौधरी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ उन देशों को वायरस के बीज वंश देने को तैयार है, जो टीका विकसित करने की स्थिति में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+