मणिपुर में 3 कामगारों की हत्या
इंफाल, 12 जून (आईएएनएस)। मणिुपर में गुरुवार रात आतंकवादियों ने तीन कामगारों की गोली मारकर हत्या का दी और कई को घायल कर दिया।
यह घटना इंफाल के बाहरी इलाके में कृषि विश्वविद्यालय परिसर के बाहर घटित हुई।
राज्य पुलिस के प्रवक्ता जे. सिंह ने बताया, "तीन आतंकवादी विश्वविद्यालय परिसर के बाहर बने अस्थायी टेंट पहुंचे और उसमें रह रहे सभी कामगारों से बाहर निकलने के लिए कहा। छह कामगार बाहर आए तो आतंकवादियो ने उन पर गोलियां बरसा दीं। तीन कामगारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।"
सिंह ने बताया कि गोलीबारी के साथ ही कामगार वहां से भाग निकले लेकिन सभी को गालियां लगी हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, "सभी पीड़ित मणिपुर के बाहर के रहने वाले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications