बोलीविया में बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 मरे
ला पाज, 12 जून (आईएएनएस)। बोलीविया में गुरुवार को एक बस के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह हादसा मध्य बोलीविया के कोचाबामा क्षेत्र में हुआ।
गौरतलब है कि बस में 44 लोग सवार थे। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications