कैलाश यात्रा के दौरान एक और भारतीय तीर्थयात्री की मौत
सुदेशना सरकार
काठमांडू, 12 जून (आईएएनएस)। कैलाश मानसरोवर की धार्मिक यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक और भारतीय तीर्थयात्री की मौत हो गई।
यात्रा से काठमांडू वापस लौट रहे अहमदाबाद के विद्यापति व्यास ने कहा, "50 वर्षीय एक व्यक्ति को नेपाल-तिब्बत सीमा के खासा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
व्यास के मुताबिक मृतक यात्री दक्षिण भारत का था। उनकी पत्नी को हमने सीमा के पास रोते बिलखते देखा।
उन्होंने कहा, "उनकी जीप भी हमारे ही साथ आ रही थी। सीमा के पास उनकी गाड़ी को रोक दिया गया। वहां के कुछ चीनी लोगों ने हमें बताया कि शव को वापस लेने के लिए चीनी दूतावास में 75,000 रुपये जमा करने होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications