ग्वालियर में फर्जी परीक्षा का भंडाफोड़, कॉलेज सील
मिली जानकारी के मुताबिक सांई श्रद्धा नसिर्ंग कॉलेज में मास्टर ऑफ एजुकेशन (एम़ एड) की परीक्षाएं होने की जानकारी जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन को हुई। इस जानकारी के आधार पर शुक्रवार को वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ़ केशव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के दल ने छापा मारा तो वहां चल रही फर्जी परीक्षा का खुलासा हुआ।
डॉ़ गुर्जर के मुताबिक विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान में किसी भी तरह की परीक्षा नहीं आयोजित की जा रही है। साथ ही नर्सिंग कॉलेज को इस तरह की परीक्षाएं आयोजित करने की पात्रता भी नहीं है। महाराष्ट्र के अमरावती से आए 35 छात्रों को एम़ एड की परीक्षा के नाम पर जो पर्चे दिए गए थे वह दो साल पुराने थे।
परीक्षार्थियों ने बताया है कि परीक्षा दिलाने के नाम पर उनसे एक एक लाख रुपए लिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज को सील कर दिया है वहीं मुरार थाने की पुलिस ने कॉलेज के संचालक सहित कई अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications