पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र सोमवार से आरंभ होगा
कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। एक महीने तक चलने वाला पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र सोमवार को शुरू होगा।
लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस को मिली शानदार सफलता और सत्ताधारी वाममोर्चे को मिली करारी शिकस्त के मद्देनजर विधानसभा के इस सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।
चक्रवातीय तूफान आइला से प्रभावितों के राहत व पुनर्वास कार्य को लेकर चल रही राजनीति के भी इस सत्र में प्रमुख मुद्दे के रूप में छाए रहने की संभावना है।
विधानसभा अध्यक्ष हाशिम अब्दुल हलीम ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 11 विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इनमें से नौ ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने कहा कि नौ सदस्यों के इस्तीफे के बाद भी तृणमूल कांग्रेस राज्य विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में बनी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications