जसवंत के खिलाफ कार्रवाई से भाजपा का इंकार
पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "जसवंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का न तो कोई प्रस्ताव है और न ही ऐसा करने का कोई सवाल है।"
उन्होंने कहा, "उनकी कही बातों को आरोपों के रूप में दिखाया जाना उचित नहीं है। मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं कि उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।"
रूडी ने कहा, "जसवंत द्वारा उठाए गए मुद्दों पर पार्टी में चर्चा होगी। भाजपा मानती है कि पार्टी के अंदरूनी मामलों को सार्वजनिक तौर पर नहीं उठाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि जसंवत सिंह ने पिछले दिनों पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में कहा था कि परिणाम और पुरस्कार में अंतर होना चाहिए। उनका इशारा पार्टी महासचिव अरुण जेटली की ओर था। जेटली चुनाव में पार्टी के मुख्य प्रबंधक थे और उन्हें राज्यसभा में विपक्ष का नेता बना दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications