पेशावर में आत्मघाती हमले के बाद तनाव, 2 बंदूकधारी ढेर

पेशावर, 12 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में गुरुवार को हुए एक आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो बंदूकधारी मारे गए। इस घटना के बाद से पेशावर में तनाव व्याप्त है।

स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने खबर दी है कि आत्मघाती हमले के बाद गुरुवार रात बंदूकधारियों ने शहर के रिंग रोड पर स्थित एक सुरक्षा अधिकारी के घर में जबरन घुसने की कोशिश की। इस दौरान वे मारे गए।

सुरक्षा बलों और बंदूकधारियों के बीच मुठभेड़ खत्म होने के बाद भी स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

गौरतलब है कि रिंग रोड पर एक थाने को निशाना बनाकर हुए आत्मघाती बम हमले में तीन लोग मारे गए और 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+