पंजाब के नूरमहल विधानसभा का उपचुनाव संपन्न
चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पांच बजे तक 67 फीसदी मतदान हुआ था लेकिन अनुमान है कि मतदान का कुल प्रतिशत 70 फीसदी के करीब पहुंच जाएगा।"
उन्होंने कहा कि भारी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने मतदान किया।
जिले के पुलिस प्रमुख आर. के. जायसवाल ने आईएएनएस को बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हिंसा की कोई घटना नहीं हुई।
अकाली दल के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह भुल्लर की मौत के बाद विधानसभा की यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भुल्लर की विधवा रजबिंदर कौर और कांग्रेस के गुरबिंदर सिंह अटवाल के बीच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications