ईरान में मतदान की अवधि बढ़ाई गई (लीड-1)

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने खबर दी है कि मतदान शाम छह बजे समाप्त होने वाला था लेकिन मतदाताओं की भारी भीड़ को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि बढ़ा दी।

स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी गईं।

ईरान की सात करोड़ चार लाख की आबादी में से लगभग चार करोड़ 62 लाख मतदाता हैं। इन चुनावों में राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के अलावा मीर हुसैन मुसावी, मेहदी करोबी और मोहसिन रेजाई भी चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव सर्वेक्षणों में मुसावी राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं।

राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने दक्षिण पूर्व तेहरान में स्थित एक मस्जिद में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि भारी मतदान गर्व, प्रगति और समृद्धि के रास्ते को लगातार बनाए रखने की मतदाताओं की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

मतदान के लिए देश भर में 45,713 मतदान केंद्र बनाए गए और विदेशों में रह रहे ईरानियों के लिए 304 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 32 केंद्र अमेरिका में हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। यदि मतगणना के पहले दौर में चारों उम्मीदवारों में से किसी एक को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो 19 जून को दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+