लवलीन मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएगी माकपा
माकपा की पंद्रह सदस्यीय राज्य सचिवों की बैठक के बाद पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "हमें इस मामले को अदालत में ले जाने का कोई डर नहीं है। विजयन साबित कर देंगे कि वह निर्दोष हैं।"
बयान में कहा गया है, "पार्टी को पूरा भरोसा है कि एक बार जैसे ही यह मामला अदालत में जाएगा विजयन पाक-साफ होकर निकलेंगे।"
बयान में यह भी कहा गया है कि पार्टी उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी जिन्होंने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
सूत्रों के मुताबिक राज्य सचिवों की बैठक में मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन भी मौजूद थे। पार्टी नेताओं ने इस बैठक में विजयन मामले में मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल के फैसले को उचित ठहराए जाने को लेकर आड़े हाथों लिया।
तीन सौ करोड़ रुपये के कथित एसएनसी लवलीन रिश्वत घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को विजयन और एसएनसी लवलीन कंपनी व अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
इस आरोप पत्र में कहा गया है कि 1977 में जब विजयन राज्य के ऊर्जा मंत्री थे तो उन्होंने तीन ऊर्जा संयंत्रों के जीर्णोद्धार के लिए कनाडा की इस कंपनी को नियम कायदों को ताक पर रखकर ठेका दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications