बिहार में उत्पाद उपाधीक्षक घूस लेते गिरफ्तार
निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक शिवचंद प्रसाद सिंह ने बताया कि उत्पाद उपाधीक्षक संजय कुमार एक फाइल में आदेश देने के नाम पर शराब व्यवसायी महेश साव से बतौर घूस 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना महेश ने निगरानी विभाग को दे दी।
आज तय समय पर महेश उत्पाद उपाधीक्षक को पैसा देने गया जहां पहले से तैनात निगरानी विभाग के अधिकारियों ने संजय कुमार को घूस के 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने उत्पाद उपाधीक्षक के पटना स्थित दो आवासों तथा मुजफ्फरपुर स्थित आवास की तलाशी ली जहां से 48 लाख रुपये नकद समेत डेढ़ किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कई अचल संपत्तियों का भी पता चला है। उन्होंने कहा कि उनके बैंक खातों की जांच अभी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications